हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से देश के नागरिकों को सरल तरीके से सुविधाएं पहुंचाने की हर चंद कोशिश की जा रही है। इन्हीं कोशिशों को और बढ़ावा देते हुए UP Bhulekh Portal की शुरुआत की गई है। यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से अब उत्तर प्रदेश के नागरिक जमीन से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के जरिए से खसरा खतौनी नकल नक्शा कैसे देखें एवं अन्य जरूरी जानकारी किस तरह प्राप्त करें सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।
UP Bhulekh Khasra Khatauni 2023
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूमि से संबंधित संपूर्ण विवरण प्राप्त करने के लिए UP Bhulekh पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक अपनी भूमि से संबंधित पूरा ब्यौरा प्राप्त कर सकते हैं। अब प्रदेश के नागरिकों को अपनी भूमि का ब्यौरा प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। वह घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी भूमि से संबंधित पूरा ब्यौरा प्राप्त कर सकते हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से भूमि का पूरा रिकॉर्ड कंप्यूटराइज्ड कर दिया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से भू अभिलेख की प्रतिदिन की गतिविधियां व्यवस्थित की जा सकेगी।
इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों द्वारा मालिकाना हक भी जमा किया जा सकेगा। प्रदेश के नागरिक भूमि जमाबंदी, खसरा, खतौनी भूमि का नक्शा आदि से संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। इस पोर्टल का संचालन 2 मई 2016 से किया जा रहा है।
UP Bhulekh- upbhulekh.gov.in
इस पोर्टल के माध्यम से आप अपनी ज़मीन का पूरा विवरण देखकर पूरा मालिकाना हक़ जमा सकते है क्योकि इसमें आपकी ज़मीन से जुडी सभी जानकारी बिलकुल सही दी जाती है | इस उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल की सुविधा से पहले राज्य के लोगो को अपनी भूमि कि जमाबंदी ,खसरा ,खतौनी ,भूमि का नक्शा तथा अन्य सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए परवरखाने जाना पड़ता था और बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब राज्य के लोग घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से UP Bhulekh Portal पर सरलता से ऑनलाइन देख सकते है |
UP Bhulekh 2023: यूपी वरासत अभियान
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी वरासत अभियान आरंभ किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विवादित उत्तराधिकार को खतौनी में दर्ज किया जाएगा। यह अभियान 15 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। यूपी वरासत अभियान के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी भी जारी की गई है। इस अभियान के पूरे होने के बाद सरकार की तरफ से जिलों में टीमें भेजी जाएंगी जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण खतौनी में दर्ज होने से रह तो नहीं गया है।
Also Read:- Navy Tradesman Skilled Online Form 2023
UP Bhulekh 2023: यूपी वरासत अभियान हेल्पलाइन नंबर
सरकार द्वारा इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जो कि 0522-2620477 है। इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आप सीएम हेल्पलाइन जोकि 1076 है, पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप ईमेल के माध्यम से सभी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। UP Bhulekh
UP Bhulekh 2023: भू अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण
सरकार द्वारा डिजिटलीकरण की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी भूलेख पोर्टल का आरंभ किया था। इस पोर्टल के अंतर्गत सभी UP Bhulekh का कंप्यूटरीकरण किया गया था। यूपी भूलेख पोर्टल का आरंभ 2 मई 2016 को किया गया था। जिसे उत्तर प्रदेश के सब तहसीलों में लागू कर दिया गया है। यूपी भूलेख पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के सभी तहसीलों की भू अभिलेखों की जानकारी उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रतिदिन की भू अभिलेखों की गतिविधियों को व्यवस्थित किया जा सकता है। इस पोर्टल पर भू अभिलेख डाटा, भू अभिलेख के मालिक की जानकारी, भू अभिलेख की जानकारी आदि देखी जा सकती है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी तथा समय और पैसे दोनों की बचत होगी। UP Bhulekh
UP Bhulekh पोर्टल का उद्देश्य
यह कम्प्यूटराइज प्रणाली पिछली प्रणाली की तुलना में बहुत ही व्यवस्थित और पारदर्शी है जैसे उत्तर प्रदेश के लोगो को काफी फायदा होगा | अब लोग काफी से भी इंटरनेट के ज़रिये UP Bhulekh Portal पर अपनी भूमि के रिकॉड को जान सकते है | राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य है कि यूपी के नागरिको को अपनी ज़मीन का विवरण आसानी से मिल सके और लोगो को कही जाने की ज़रूरत नहीं होगी | UP Bhulekh
उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के लाभ
- उत्तर प्रदेश की इस योजना के तहत राज्य के लोग अपना खसरा नंबर और जमाबंदी नंबर डालकर अपनी भूमि का नक्शा प्राप्त कर सकते है | UP Bhulekh
- राज्य के लोग घर बैठे बड़ी आसानी से अपनी ज़मीन का पूरा विवरण ऑनलाइन देख सकते है |
- इस ऑनलाइन भूलेख पोर्टल के शुरू होने से यूपी के लोगो के समय की भी बचत होगी |
- इस उतर प्रदेश भूलेख की जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगो को पटवारखाने जाने की ज़रूरत नहीं होगी|
UP Bhulekh 2023: Component
- जमाबंदी/फर्द- जमाबंदी/फर्द में मुख्य भूमि रिकॉर्ड विवरण जैसे कि मालिक का नाम, कल्टीवेटर का नाम, खसरा नंबर, भूमि, क्षेत्र, फसल विवरण, पट्टा विवरण आदि शामिल होते हैं।
- खसरा नंबर- खसरा नंबर एक प्रकार की विशिष्ट प्लॉट संख्या या सर्वे संख्या होती है जो राज्य सरकार द्वारा कृषि भूमि को दी जाती है।
- खाता/खेवट नंबर- खाता या फिर खेवट नंबर एक प्रकार की संख्या होती है जो मालिकों के सेट को दी जाती है जिनके पास विभिन्न खसरा संख्या का भूमि का एक हिस्सा होता है।
- खतौनी नंबर- खतौनी नंबर एक प्रकार की संख्या होती है जो कल्टीवेटर के सेट को दी जाती है जो विभिन्न खसरा संख्याओं की भूमि के हिस्से पर खेती करता है।
UP Bhulekh 2023: यूपी भूलेख जमाबंदी नक़ल खसरा खतौनी कैसे देखे
जो इच्छुक लाभार्थी अपनी ज़मीन से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीको को फॉलो करे |
- अगर आप खसरा खतौनी की नक़ल देखना चाहते है तो आप खसरा नक़ल के विकल्प पर क्लिक करे | इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा |
- इस पेज पर आपको कैप्चा कोड भरने को कहा जायेगा जो नीचे आपको दिख रहा है इस कैप्चा कोड को भर दे उसके बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक करे |
फिर आपके सामने नया पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको अपने जिला ,तहसील ,ग्राम ,खसरा /खतौनी नंबर या सर्वे नंबर या पट्टे की जानकारी देनी या चुननी होगी
सबसे पहले अपने जनपद को चुने फिर तहसील चुने फिर ग्राम चुने | चुनने के बाद आपको अपनी ज़मीन की जानकारी देनी होगी | यह आप बड़ी ही आसानी से नीचे दिए गए किसी भी विकल्प से चुन सकते है जैसे अपने खसरा /गाटा संख्या द्वारा खोजे ,खाता संख्या द्वारा खोजे ,खातेदार के नाम द्वारा खोजे या नामांतरण द्वारा खोजे |
- इसके बाद उचित टैब का चयन करे और फिर आवश्यक विवरण दर्ज करे |
- इसके पश्चात् बॉक्स पर क्लिक करे | सभी जानकारी भरने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर आपको भूलेख की सारी जानकारी देखने लगेगी |
उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखे ?
- सबसे पहले आवेदन की यूपी भू नक्शा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा । ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा ।
- इस होम पेज पर आपको अपने डिस्ट्रिक्ट ,तहसील , विलेज आदि का चयन करना होगा ।अब आपको चयनित क्षेत्र का नक्शा दिखाई देगा।
- अब आप संबंधित खाताधारक का नाम देखने के लिए अपने फार्म नंबर पर क्लिक कर सकते हैं।
- ऐसा करने के बाद, आपको खाता संख्या दिखाई देगी, अब खाता धारक का नाम चुनें जिसे आप देखना चाहते हैं।
- आप भूमि के नक्शे का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश – ज़मीन प्रकार सूची- Type of Lands
भूमि प्रकार | भूमि प्रकार का विवरण | ज़मीन प्रकार का कोड(गाटा यूनिक कोड का 15-16 अंक) |
1 | ऐसी भूमि, जिसमें सरकार अथवा गाँवसभा या अन्य स्थानीय अधिकारिकी जिसे1950 ई. के उ. प्र. ज. वि.एवं भू. व्य. अधि.की धारा 117 – क के अधीन भूमि का प्रबन्ध सौंपा गया हो , खेती करता हो । | 11 |
1-क | भूमि जो संक्रमणीय भूमिधरों केअधिकार में हो। | 12 |
1क(क) | रिक्त | 13 |
1-ख | ऐसी भूमि जो गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट केअन्तर्गत व्यक्तियों के पास हो । | 14 |
2 | भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरो केअधिकार में हो। | 21 |
3 | भूमि जो असामियों के अध्यासन या अधिकारमें हो। | 31 |
4 | भूमि जो उस दशा में बिना आगम केअध्यासीनों के अधिकार में हो जब खसरेके स्तम्भ 4 में पहले से ही किसी व्यक्तिका नाम अभिलिखित न हो। | 41 |
4-क | उ.प्र. अधिकतम जोत सीमा आरोपण.अधि.अन्तर्गत अर्जित की गई अतिरिक्त भूमि -(क)जो उ.प्र.जोत सी.आ.अ.के उपबन्धो केअधीन किसी अन्तरिम अवधि के लिये किसी पट्टेदार द्वारा रखी गयी हो । | 42 |
4-क(ख) | अन्य भूमि । | 43 |
5-1 | कृषि योग्य भूमि – नई परती (परतीजदीद) | 51 |
5-2 | कृषि योग्य भूमि – पुरानी परती (परतीकदीम) | 52 |
5-3-क | कृषि योग्य बंजर – इमारती लकड़ी केवन। | 53 |
5-3-ख | कृषि योग्य बंजर – ऐसे वन जिसमें अन्यप्रकर के वृक्ष,झाडि़यों के झुन्ड,झाडि़याँ इत्यादि हों। | 54 |
5-3-ग | कृषि योग्य बंजर – स्थाई पशुचर भूमि तथा अन्य चराई की भूमियाँ । | 55 |
5-3-घ | कृषि योग्य बंजर – छप्पर छाने की घास तथा बाँस की कोठियाँ । | 56 |
5-3-ङ | अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि। | 57 |
5-क (क) | वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यत्ाा) अधि. – 2006 के अन्तर्गत वनाधिकार दिये गये हों – कृषि हेतु | 58 |
5-क (ख) | वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यत्ाा) अधि. – 2006 के अन्तर्गत वनाधिकार दिये गये हों – आबादी हेतु | 59 |
5-क (ग) | वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यत्ाा) अधि. – 2006 के अन्तर्गत वनाधिकार दिये गये हों – सामुदायिक वनाधिकार हेतु | 60 |
6-1 | अकृषिक भूमि – जलमग्न भूमि । | 61 |
6-2 | अकृषिक भूमि – स्थल, सड़कें, रेलवे,भवन और ऐसी दूसरी भूमियां जोअकृषित उपयोगों के काम में लायी जाती हो। | 62 |
6-3 | कब्रिस्तान और श्मशान (मरघट) , ऐसेकब्रस्तानों और श्मशानों को छोड़ करजो खातेदारों की भूमि या आबादी क्षेत्र में स्थित हो। | 63 |
6-4 | जो अन्य कारणों से अकृषित हो । | 64 |
7 | भूमि जो असामियों के अघ्यासन या अधिकारमें हो। | 71 |
9 | भूमि के ऐसे अध्यासीन जिन्होने खसरे के स्तम्भ 4 में उल्लिखित व्यकि्त की सम्मतिके बिना भूमि पर अधिकार कर लिया हो। | 91 |
UP Bhulekh 2023: शिकायत पंजीकरण करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको यूपी जनसुनवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको शिकायत पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें पूछी गई जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप शिकायत पंजीकरण कर पाएंगे।
UP Bhulekh 2023: शिकायत की स्थिति जानने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको यूपी जनसुनवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको शिकायत की स्थिति जाने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको रेफरेंस नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- शिकायत की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।